वेनेजुएला में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोगों में डर का माहौल
वेनेजुएला में बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केन्द्र ज़ूलिया राज्य के मेने ग्रांडे समुदाय से 24 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में और राजधानी कराकास से 600 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 7.8 किलोमीटर (5 मील) मापी गई।
वेनेजुएला सरकार ने अभी तक भूकंप को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि झटके काफी मजबूत थे और स्थानीय लोगों ने इसे महसूस किया। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। लेटेस्ट और ब्रेकिंग अपडेट्स के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।
Comments are closed.