इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पापुआ क्षेत्र केंद्र; कोई नुकसान नहीं
इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र जमीन से 39 किमी गहराई में था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप पापुआ के अबेपुरा शहर से 193 किमी उत्तर-पश्चिम में आया और सुनामी का खतरा नहीं है।
7 अगस्त को भी यहां 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित होने के कारण इंडोनेशिया में भूकंप अक्सर आते हैं। पिछले वर्षों में यहां कई विनाशकारी भूकंप और सुनामी में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
Comments are closed.