NEET एग्जाम रद्द होने से टूटा छात्र, सुसाइड नोट में लिखा- अब और नहीं दे सकता प्रतियोगी परीक्षा

1

गोवा के कर्टोरिम में रहने वाले 17 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह NEET परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव में था। पेपर लीक विवाद के चलते परीक्षा निरस्त किए जाने की खबर से वह काफी परेशान चल रहा था।

मार्गो के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले इस छात्र ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। नोट में उसने लिखा कि वह अब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का दबाव नहीं झेलना चाहता। घटना के समय उसकी मां और बहन पैतृक गांव गई हुई थीं। उसके पिता, जो रेलवे में गार्ड हैं, जब घर लौटे तो उन्होंने बेटे को मृत पाया। परिवार मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्र ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलते ही मैना-कर्टोरिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दक्षिण गोवा जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज कर जांच की जा रही है।

मैना-कर्टोरिम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कपिल नाइक ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.