अफगानिस्तान में इंटरनेट पर पहरा, तालिबान ने लगाया वाई-फाई और केबल सेवाओं पर प्रतिबंध

3

तालिबान का नया फरमान: बल्ख में वाई-फाई इंटरनेट पर बैन, मोबाइल डेटा ही विकल्प।

अफगानिस्तान में तालिबान ने एक बार फिर कड़ा फैसला लिया है। बल्ख प्रांत में अब फाइबर ऑप्टिक यानी वाई-फाई इंटरनेट पूरी तरह बैन कर दिया गया है। तालिबान ने इसे “अनैतिकता रोकने” की कवायद बताया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद यह पहली बार है जब इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के बाद सरकारी दफ्तरों, निजी संस्थानों और घरों से वाई-फाई कनेक्शन हटा दिए गए हैं। हालांकि मोबाइल इंटरनेट अभी जारी है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता हाजी अताउल्लाह जैद ने कहा कि तालिबान सुप्रीम लीडर हिबतुल्ला अखुंदजादा के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि जरूरतों के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, हालांकि उस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

बल्ख के एक निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि “इतने एडवांस युग में इंटरनेट ब्लॉक करना समझ से परे है।” उन्होंने बताया कि परिवार में छह लोग रहते हैं, जिनमें एक छात्र भी शामिल है, और सभी पढ़ाई व काम के लिए वाई-फाई पर निर्भर थे। मोबाइल इंटरनेट न सिर्फ महंगा है, बल्कि बेहद धीमा भी है।

Comments are closed.