तालिबानी कमांडर ने जनरल आसिम मुनीर को दी खुली चुनौती, कहा- “अगर मर्द हो तो…”

3

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खुली धमकी दी है। TTP ने हाल ही में जारी किए गए वीडियो में अपने एक शीर्ष कमांडर के जरिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख को सीधी चुनौती दी।

कमांडर ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को मौत के मुंह में भेजने के बजाय अपने शीर्ष अधिकारियों को युद्ध के मैदान में भेजे। यह धमकी उस समय आई है जब TTP के हमलों ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है। 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में एक घात लगाकर हमले में TTP ने 22 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इस हमले में केवल 11 सैनिकों की मौत की पुष्टि की।

TTP कमांडर काजिम ने वीडियो में सीधे आसिम मुनीर को चुनौती दी, कहा, “अगर तुम मर्द हो तो सामने आकर लड़ो,” और आगे यह भी कहा, “अगर तुमने मां का दूध पिया है, तो हमसे मुकाबला करो।” इस धमकी के बाद पाकिस्तान सरकार ने काजिम की गिरफ्तारी पर 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया।

TTP के वीडियो और हमलों ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों का उद्देश्य न केवल पाकिस्तानी सेना का मनोबल तोड़ना है, बल्कि आम जनता में डर भी फैलाना है। कुर्रम हमले ने यह साफ कर दिया है कि TTP अब पहले से कहीं अधिक संगठित और आक्रामक हो गया है।

पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवादी हमलों और संगठनों के बीच गठजोड़ ने देश की स्थिति को और बदतर बना दिया है। लश्कर-ए-झंगवी (LeJ) और इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) जैसे संगठनों ने TTP की गतिविधियों पर नज़र बनानी शुरू कर दी है। ये संगठन पहले भी पाकिस्तान में आतंकी हमलों को अंजाम दे चुके हैं।

Comments are closed.