दीपावली के मौके पर रिलीज़ हुईं दो बड़ी फिल्मों — आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ तथा हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’— ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला पेश किया है।
दोनों फिल्मों की शैली अलग होने के बावजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘थामा’ अपने रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को खूब भा रही है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने इमोशन, रोमांस और म्यूजिक की वजह से लोगों के दिलों में जगह बना रही है। अब दोनों फिल्मों के रिलीज़ के पांच दिन बाद के आंकड़े सामने आए हैं।
‘थामा’ की जबरदस्त कमाई
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ ने ओपनिंग डे पर ही शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई।
दूसरे दिन 18.6 करोड़, तीसरे दिन 13 करोड़ और चौथे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। पांच दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 78.6 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपये के साथ ‘थामा’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की स्थिर रफ्तार
वहीं, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने क्रमशः 7.75 करोड़, 6 करोड़, 5.5 करोड़ और पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए।
पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि ‘थामा’ जैसी रफ्तार नहीं दिखी, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
Comments are closed.