15 अक्टूबर से शुरू होगी ठंड की दस्तक, देशभर में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं का असर

4

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में 15 अक्टूबर से ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के साथ मौसम काफी सुहावना हो गया है। बीते दो दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और रविवार को यह और कम होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30–31 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे है। रात के समय सर्दी का असर और स्पष्ट हो गया है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में रात का तापमान 18–19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अक्टूबर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे जैकेट, स्वेटर या कंबल जैसे गर्म कपड़े तैयार रखें और धूप का लाभ उठाएं।

Comments are closed.