26 जनवरी पर पेट्रोल-डीजल सस्ता, कार-बाइक की टंकी भरवाने से पहले देखें लेटेस्ट रेट

1

आज 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत देखने को मिली है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई समेत देशभर के शहरों के लिए तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना ईंधन के नए रेट जारी करती हैं, जिनमें आज बदलाव दर्ज किया गया है। कुछ शहरों में पेट्रोल के दाम 22 से 26 पैसे तक घटे हैं, जबकि डीजल की कीमतों में भी 30 पैसे तक की गिरावट देखने को मिली है।

अगर आप आज अपनी कार, बाइक या किसी अन्य वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

कहां कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल के दाम 22 से 28 पैसे तक कम हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर करीब 94.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल के दाम में 28 पैसे की गिरावट आई है और यह 88.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

हालांकि, गाजियाबाद में इसके उलट बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे की बढ़त के साथ 87.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 105.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 91.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम | Petrol Price Today

दिल्ली: 94.72 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: 103.44 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: 100.76 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: 104.95 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: 94.90 रुपये प्रति लीटर

गाजियाबाद: 94.75 रुपये प्रति लीटर

पटना: 105.58 रुपये प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम | Diesel Price Today

दिल्ली: 87.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: 89.97 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: 92.35 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: 91.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: 88.01 रुपये प्रति लीटर

गाजियाबाद: 87.86 रुपये प्रति लीटर

पटना: 91.82 रुपये प्रति लीटर

Comments are closed.