सऊदी-पाक रक्षा समझौते पर भारत की नजर, असर का होगा आकलन
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रणनीतिक रक्षा समझौते पर भारत ने सतर्क प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार को इस कदम की पहले से जानकारी थी और अब इसके संभावित असर का गहन अध्ययन किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,
“यह समझौता दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व्यवस्था को औपचारिक रूप देता है। भारत इसके क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभावों को बारीकी से परखेगा। सरकार राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
Comments are closed.