114 साल के फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला पंजाब में गिरफ्तार, हादसे में शामिल गाड़ी भी जब्त

7

114 साल के फौजा सिंह को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भारतीय मूल के ब्रिटिश मैराथन एथलीट फौजा सिंह को सोमवार की शाम पंजाब के ब्‍यास पिंड गांव के पास जलंधर-पठानकोट एनएच के किनारे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी थी. इस सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि टर्बन्ड टोर्नाडो के नाम से मशहूर फौजा सिंह ने 100 मीटर से लेकर 5,000 मीटर तक की दौड़ में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े थे, जबकि लंदन, ग्‍लासगो, टोरंटो, हांगकांग में कई मैराथन दौड़ में बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं. जीवन के एक दुखद मोड़ ने उन्हें दौड़ने की प्रेरणा दी और फिर 89 साल की उम्र में उन्होंने मैराथन की दुनिया में कदम रखा. इस सिख धावक की यात्रा अविश्वसनीय रही है और दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणादायक है.

सौ साल की उम्र में की थी रिकॉर्डों की झड़ी
फौजा सिंह ने 2011 में, 100 साल की उम्र में, कनाडा के टोरंटो में बर्चमाउंट स्टेडियम में विशेष ओंटारियो मास्टर्स एसोसिएशन फौजा सिंह इंविटेशनल मीट में एक ही दिन में आठ विश्व रिकॉर्ड (एज-ग्रुप) बनाए थे. कनाडाई अधिकारियों द्वारा समयबद्ध, उन्होंने एक ही दिन में अपने आयु वर्ग के लिए पांच विश्व रिकॉर्ड तोड़े, जबकि बाकी तीन के लिए पहले कोई निशान नहीं थे, क्योंकि उनकी उम्र में किसी ने भी उन रिकॉर्डों का प्रयास नहीं किया था. उनके कुछ समय तो 95 वर्षीय आयु वर्ग के मौजूदा रिकॉर्डों से भी बेहतर थे. [Change Content]

Comments are closed.