दिल्ली में पानी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी कर बताया है कि मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में 15 और 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मेंटेनेंस के कारण असर
चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में जरूरी मरम्मत और उपकरण बदलने का काम किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह पहले से तय शटडाउन है ताकि गर्मियों में किसी बड़ी तकनीकी खराबी से बचा जा सके।
इन इलाकों में पानी की किल्लत
इस दौरान हिंदुराव अस्पताल, नया बाजार, कश्मीरी गेट, मोतिया खान, पूसा रोड, राजेंद्र नगर और पहाड़गंज समेत कई इलाकों में पानी या तो नहीं आएगा या बहुत कम प्रेशर के साथ मिलेगा।
6 घंटे का शटडाउन, असर दो दिन
15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे के लिए प्लांट-2 बंद रहेगा। हालांकि, सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने में समय लगने के कारण 16 अप्रैल तक भी पानी की किल्लत बनी रह सकती है।
पहले भी आई थी दिक्कत
पिछले महीने इस प्लांट में पाइपलाइन खराब होने की वजह से मध्य दिल्ली और NDMC क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि, इस बार अधिकारी इसे सामान्य और योजनाबद्ध मेंटेनेंस बता रहे हैं।
पहले से करें तैयारी
जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे जरूरी पानी पहले से स्टोर कर लें, ताकि इन दो दिनों के दौरान परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा है, लेकिन इससे भविष्य में पानी सप्लाई को बेहतर और सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Comments are closed.