भोपाल गैस कांड पर बनी ये फिल्में-सीरीज़ बताएंगी उस काली रात की सच्चाई

3

2-3 दिसंबर 1984 की रात हुआ भोपाल गैस कांड भारत की सबसे भीषण इंडस्ट्रियल त्रासदियों में से एक माना जाता है।

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से लीक हुई जहरीली गैस ने शहर में तबाही मचा दी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 3,800 से ज्यादा लोगों की मौत और तीन लाख से अधिक लोग घायल हुए, जबकि कई रिपोर्ट्स में मृतकों का आंकड़ा 15,000 तक बताया गया है।
इस दर्दनाक घटना ने फिल्म और डॉक्यूमेंट्री मेकर्स को भी गहराई से प्रभावित किया है। यहां उन फिल्मों और सीरीज़ की सूची है, जो इस त्रासदी की पीड़ा और सच्चाई को सामने लाती हैं—

1. द रेलवे मेन
आर. माधवन, के.के. मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान अभिनीत इस सीरीज़ में गैस कांड के बाद की दहशतनाक स्थिति और रेलवे कर्मचारियों की बहादुरी दिखाई गई है, जिन्होंने हजारों लोगों की जान बचाने की कोशिश की। यह सीरीज़ हादसे की मानवीय त्रासदी को बेहद भावुक तरीके से दिखाती है।

2. Bhopal: A Prayer for Rain
रवि कुमार की 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म गैस रिसाव के कारणों और घटनाक्रम को दर्शाती है। इसमें राजपाल यादव, तनिष्ठा चटर्जी, मार्टिन शीन और काल पेन जैसे कलाकार हैं। कहानी प्लांट में बढ़ती अनियमितताओं और एक आम मजदूर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।

3. One Night in Bhopal
BBC की 2004 की यह डॉक्यूमेंट्री प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी उस रात का भय, अराजकता और मौत का मंजर दिखाती है। यह बताती है कि त्रासदी कैसे चंद घंटों में एक पूरे शहर को तबाह कर गई।

4. भोपाली
वैन मैक्सिमिलियन कार्लसन की यह 2011 की डॉक्यूमेंट्री उन लोगों की जिंदगी पर केंद्रित है जो हादसे से बचे लेकिन आज भी इसके असर से जूझ रहे हैं। इसमें पीड़ित परिवारों के संघर्ष और न्याय की लड़ाई को प्रमुखता से दिखाया गया है।

5. भोपाल एक्सप्रेस
महेश मथाई की 1999 की यह फिल्म एक नवविवाहित दंपति की कहानी है, जिसकी दुनिया गैस त्रासदी के बाद पूरी तरह बदल जाती है। नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान और के.के. मेनन जैसे कलाकारों ने फिल्म को संवेदनशीलता के साथ पेश किया है।

Comments are closed.