गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों की मौत का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें इमारत की नौवीं मंजिल से नीचे गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बीती रात की है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनों को एक ऑनलाइन कोरियाई गेम खेलने की लत थी। इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहन जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।
Comments are closed.