तेलंगाना में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सड़कों पर पानी भरने से एम्बुलेंस तक फंसी — रेस्क्यू अभियान जारी

3

तेलंगाना में मूसलाधार बारिश से जलभराव, एम्बुलेंस और बस फंसी — ऑरेंज अलर्ट जारी

तेलंगाना में शनिवार को हुई तेज बारिश ने हैदराबाद समेत कई इलाकों में सड़कों को जलमग्न कर दिया। अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास KIMS अस्पताल की एम्बुलेंस और एक ट्रैवल बस पानी में फंस गईं। HYDRAA टीम ने एम्बुलेंस को धक्का देकर और क्रेन से निकालकर मरीज़ को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

मलकपेट रोड अंडरब्रिज और केसीपी जंक्शन पर भी पानी भर गया, जिससे यातायात धीमा हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव वाले रूट से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

IMD ने अगले 4-5 दिनों तक दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed.