गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन करने वाला बीटिंग रिट्रीट आज 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित किया जाएगा।
सैन्य अनुशासन, परंपरा और भारतीय संगीत के भव्य संगम वाले इस कार्यक्रम पर हर साल देश-दुनिया की निगाहें टिकी रहती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में होने वाले समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।
बीटिंग रिट्रीट: क्या है इसकी परंपरा
बीटिंग रिट्रीट एक सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है। युद्धकाल में सूर्यास्त के समय बिगुल बजाकर सैनिकों को लड़ाई रोककर शिविर लौटने का संकेत दिया जाता था। आज यही परंपरा सैन्य बैंड की संयुक्त संगीत प्रस्तुतियों के रूप में निभाई जाती है। विजय चौक पर थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बैंड भारतीय धुनों से समारोह को भव्य बनाएंगे।
विजय चौक पर इस बार क्या खास
इस वर्ष पहली बार विजय चौक के सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम दिए गए हैं। बांसुरी, डमरू, एकतारा, तबला, वीणा, सितार, शहनाई, संतूर, सरोद, पखावज, नगाड़ा और मृदंगम जैसे नाम भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हैं।
कार्यक्रम में ये धुनें गूंजेंगी
आर्मी बैंड
‘कदम कदम बढ़ाए जा’, ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’, ‘झेलम’
सीएपीएफ बैंड
‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’, ‘वीर सिपाही’
एयरफोर्स बैंड
‘ब्रेव वॉरियर’, ‘ट्वाइलाइट’, ‘अलर्ट’, ‘फ्लाइंग स्टार’
नेवी बैंड
‘नमस्ते’, ‘सागर पवन’, ‘मातृभूमि’, ‘तेजस्वी’, ‘जय भारती’
आर्मी बैंड (अंतिम चरण)
‘विजयी भारत’, ‘आरंभ है प्रचंड है’, ‘ऐ वतन, ऐ वतन’, ‘आनंद मठ’, ‘सुगम्य भारत’, ‘सितारे हिंद’
समारोह का समापन मास बैंड की ‘भारत की शान’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ के बाद अमर गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ से होगा।
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: 29 जनवरी
बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध रहेंगे।
ये सड़कें रहेंगी बंद
-
विजय चौक (आम यातायात के लिए)
-
रफी मार्ग: सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक
-
रायसीना रोड: कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक
-
दारा शिकोह रोड और कृष्णा मेनन मार्ग
-
कर्तव्य पथ: विजय चौक से C-Hexagon तक
वैकल्पिक मार्ग
-
रिंग रोड
-
रिज रोड
-
अरबिंदो मार्ग
-
सफदरजंग रोड–कमल अतातुर्क मार्ग
-
रानी झांसी रोड
-
मिंटो रोड
बस रूट में बदलाव
-
शांति पथ-विनय मार्ग-सरदार पटेल मार्ग से आने वाली बसें पंचशील मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग-वंदे मातरम् मार्ग से जाएंगी
-
केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी
-
कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग-काली बाड़ी मार्ग-GPO-बाबा खड़क सिंह मार्ग की ओर मोड़ी जाएंगी
-
दक्षिण दिल्ली से तुगलक रोड आने वाली बसें अरबिंदो चौक से डायवर्ट होंगी
-
मंडी हाउस और फिरोज़ शाह रोड से आने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त होंगी
पार्किंग व्यवस्था
दर्शकों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और C-Hexagon के बीच जल चैनलों के पीछे पार्किंग उपलब्ध होगी।
आम लोगों के लिए सलाह
-
संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
-
घर से निकलने से पहले रूट प्लान करें और अतिरिक्त समय रखें
-
ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखें
Comments are closed.