गोरखपुर से गुजरने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल, 16 ट्रेनों का रूट डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

1

गोरखपुर रूट पर रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 11 ट्रेनें रद्द; 16 का बदला गया मार्ग

गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशन के बीच दोहरी रेल लाइन (डबलिंग) का काम पूरा होने के बाद अब प्री और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 16 से 21 जुलाई तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 11 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 16 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। इसके अलावा 17 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी, 15 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी और 6 ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जाएगा।

प्रभावित ट्रेनों में गोरखपुर–नरकटियागंज पैसेंजर समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) नई डबल रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण पूरा होने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।

रेलवे का कहना है कि दोहरीकरण का कार्य शुरू होने से इस रूट की लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और भविष्य में परिचालन में देरी भी कम होगी।

निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

20 व 21 जुलाई को चलने वाली 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
18 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
19, 20, 21 एवं 23 जुलाई को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
19, 20, 21 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज।
19 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी।
20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।
20, 21 एवं 22 जुलाई को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
21 जुलाई को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
20 जुलाई को चलने वाली 14111/14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस।
21 व 22 को 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी।

मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
19 एवं 20 जुलाई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

19 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

20 जुलाई को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-भटनी-छपरा के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।

20 जुलाई को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते।

20 जुलाई को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-सुलतानपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट के रास्ते।

20 जुलाई को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट के रास्ते।

20 जुलाई को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-बनारस-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।

21 जुलाई को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।

Comments are closed.