अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े आर्थिक अभियान की घोषणा करते हुए इसे ‘इकोनॉमिक D-डे’ बताया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अब उसे अभूतपूर्व आर्थिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि उन्होंने ईरान को समझौते का बड़ा मौका दिया था, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। ट्रंप के मुताबिक, अब ईरान के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
ट्रंप ने कहा कि ईरान को ऐसे आर्थिक युद्ध का सामना करना पड़ेगा, जैसा पहले किसी देश ने नहीं देखा। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों और दबाव को और तेज करेगा।
मदद करने वाले देशों को भी चेतावनी
ट्रंप ने अन्य देशों को ईरान की किसी भी तरह मदद करने से बचने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान की सहायता करने वालों को भी गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने तेल की तस्करी, स्वैप लाइन, नकद हस्तांतरण, एक्सचेंज हाउस, जहाजों की रजिस्ट्री और फ्रंट कंपनियों जैसी गतिविधियों को तुरंत रोकने की बात कही।
सहयोगियों से साथ देने की अपील
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगी देशों से ईरान को अलग-थलग करने और उसके कथित खतरे को खत्म करने के प्रयास में वॉशिंगटन का साथ देने की अपील की। ट्रंप ने अपने अभियान को ‘इकोनॉमिक D-डे’ नाम देते हुए ईरान पर अधिकतम आर्थिक दबाव बनाने का संकेत दिया।
Comments are closed.