टैरिफ विवाद सुलझने तक भारत से व्यापार वार्ता नहीं करेंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय आयात पर टैरिफ विवाद के निपटारे तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। उन्होंने ओवल ऑफिस में एएनआई से कहा, “जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते, तब तक नहीं।”
बुधवार को ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया, जिससे कुल दर 50% हो गई। इसका कारण उन्होंने भारत द्वारा रूसी तेल के जारी आयात को बताया और इसे अमेरिका के लिए “असामान्य और असाधारण खतरा” कहा। नया टैरिफ 21 दिनों में लागू होगा और सभी भारतीय सामानों पर लागू रहेगा, सिवाय छूट प्राप्त वस्तुओं के।
भारत का रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा, चाहे इसके लिए भारी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत आर्थिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा।
Comments are closed.