अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़े हैं, इसलिए इस मामले में फैसला थोड़ा जटिल है। उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और उचित समय आने पर इस विषय पर फैसला लेंगे।
अमेरिका ने पहले भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था, जिसे बाद में 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया। भारत ने इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है। अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा।
Comments are closed.