अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लागू किया, कपड़ा उद्योग पर बड़ा असर
अमेरिकी सरकार ने भारत से आयातित उत्पादों पर 50% टैरिफ लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 25% पहले से लागू शुल्क और 25% अतिरिक्त शुल्क शामिल है।
मोदी का संदेश
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान करते हुए भारतीयों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की।
निर्यात पर असर
अंदाज़ा है कि करीब 47 अरब डॉलर के निर्यात पर इसका सीधा असर होगा।
झींगा पर शुल्क 60%
निटेड अपैरल पर 63.9%
वूवेन अपैरल पर 60.3%
कार्पेट पर 52.9%
हीरे-गहनों पर 52.1%
मशीनरी पर 51.3%
फर्नीचर पर 52.3%
किन सेक्टरों को छूट
फार्मा, स्मार्टफोन और पेट्रोलियम उत्पादों को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है।
उद्योग और रोजगार पर संकट
तिरुपुर, नोएडा और सूरत की कई कपड़ा इकाइयों ने लागत बढ़ने के कारण उत्पादन रोक दिया है। तिरुपुर के निर्यातकों का कहना है कि इस झटके से 1.5 लाख नौकरियां जा सकती हैं और करीब 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
Comments are closed.