वीज़ा से पहले ट्रंप मांगेंगे ₹13 लाख की गारंटी! जानिए किन देशों पर लागू होगी यह शर्त

2

अमेरिका में वीजा के लिए अब देने होंगे ₹13 लाख तक, ट्रंप की योजना पर फिर से अमल

अमेरिका एक बार फिर से कुछ देशों के नागरिकों पर सख्त वीजा नियम लागू करने जा रहा है। इस नए पायलट प्रोग्राम के तहत कुछ देशों के लोगों को टूरिस्ट और बिजनेस वीजा पाने के लिए $15,000 (लगभग ₹13 लाख) तक का सिक्योरिटी बॉन्ड भरना होगा। यह नियम अगले दो सप्ताह में लागू किया जाएगा और करीब एक साल तक पायलट मोड में चलेगा।

इस योजना का मकसद ऐसे लोगों पर लगाम कसना है जो वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुक जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति वीजा की तय अवधि में अमेरिका से लौट आता है तो उसे बॉन्ड की रकम लौटा दी जाएगी, वरना वह जब्त कर ली जाएगी।

किन देशों पर लागू होंगे नए नियम?

यह नियम उन देशों के नागरिकों पर लागू होगा जहां वीजा उल्लंघन की दर ज्यादा है या अमेरिका को उनकी वीजा प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। इनमें चाड, हैती, म्यांमार, यमन, इरिट्रिया जैसे देश शामिल हैं। साथ ही अफ्रीका के बुरुंडी, जिबूती और टोगो जैसे देशों के लोग भी इस दायरे में आ सकते हैं।

कांसुलर अधिकारियों को यह तय करने का अधिकार होगा कि किस आवेदक पर $5,000, $10,000 या $15,000 का बॉन्ड लगाया जाए। सामान्यत: $10,000 का बॉन्ड रखा जाएगा।

पहले भी हो चुकी है कोशिश

नवंबर 2020 में ट्रंप के पिछले कार्यकाल में भी ऐसा ही एक नियम लाया गया था, लेकिन कोविड महामारी के चलते उसे प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा सका था। यूएस ट्रैवल एसोसिएशन का कहना है कि इस नए नियम का असर सीमित रहेगा और करीब 2,000 वीजा आवेदकों को ही इससे फर्क पड़ेगा।

Comments are closed.