पूर्व NSA जॉन बोल्टन का ट्रंप पर वार: टैरिफ नीति ने बर्बाद की दशकों की मेहनत।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को विनाशकारी करार दिया है। बोल्टन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने भारत को रूस और चीन से दूर रखने के लिए दशकों तक मेहनत की थी, लेकिन ट्रंप के फैसलों ने सब पर पानी फेर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बोल्टन ने आरोप लगाया कि ट्रंप रणनीतिक फायदों को नजरअंदाज कर सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण अपना रहे हैं। इसके कारण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एशियाई देशों से रिश्ते सुधारने का मौका मिल गया। बोल्टन के अनुसार, ट्रंप की टैरिफ नीति ने भारत और पश्चिमी देशों के रिश्तों को कमजोर किया और रूस-चीन के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए।
कौन हैं जॉन बोल्टन?
बोल्टन 2018-19 में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रहे। विदेश नीति पर मतभेद के चलते उन्होंने ट्रंप सरकार से इस्तीफा दे दिया था।
Comments are closed.