पहलगाम आतंकी हमले में मददगार दो आरोपी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई

4

पहलगाम आतंकी हमले में NIA को बड़ी सफलता, दो स्थानीय आरोपियों की गिरफ्तारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अहम सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने रविवार को दो स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हमले में शामिल आतंकियों को पनाह देने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज अहमद जोथर (निवासी बटकोट, पहलगाम) और बशीर अहमद जोथर (निवासी हिल पार्क, पहलगाम) के रूप में हुई है।

पाकिस्तान से थे हमलावर, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े
NIA के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को आश्रय दिया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि सभी आतंकी पाकिस्तान के नागरिक थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

जांच एजेंसी का मानना है कि यह गिरफ्तारी मामले की परतें खोलने में मददगार साबित हो सकती है और आतंकियों के नेटवर्क तक पहुंच बनाने का रास्ता साफ करेगी।

Comments are closed.