महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिलाओं की संविदा परिचालक (कंडक्टर) पद पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए 21 जनवरी को कासगंज बस स्टैंड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले में पहुंचकर आवेदन कर सकती हैं।
रोजगार मेला सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
संविदा परिचालक पद पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड से जुड़ी महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
परिचालक पद के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना तथा कंप्यूटर सीसीसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की अभ्यर्थियों को शासनादेश के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध
रोजगार मेले के अलावा महिला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.com
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।
Comments are closed.