गुजरात में वोट चोरी को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। पार्टी का कहना है कि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर डुप्लीकेट नाम जोड़े गए हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि यह हेरफेर विपक्षी वोट बैंक को कमजोर करने और चुनावी परिणाम प्रभावित करने के मकसद से किया गया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर गड़बड़ियों को सुधारा नहीं गया तो लोकतंत्र की साख पर सवाल खड़े होंगे।
कांग्रेस ने याद दिलाया कि कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में भी पहले वोटर लिस्ट में धांधली के मामले सामने आ चुके हैं और अब वही पैटर्न गुजरात में देखने को मिल रहा है।
Comments are closed.