अमेरिका: H-1B वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया जांच शुरू, वीजा केवल सुविधा, अधिकार नहीं

2

अमेरिका शुरू करेगा H-1B और H-4 वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया जांच

ट्रंप प्रशासन सोमवार से H-1B और H-4 वीजा आवेदकों की स्क्रीनिंग के साथ उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच शुरू कर रहा है। विदेश विभाग ने सभी आवेदकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग्स ‘पब्लिक’ कर दें।

विदेश विभाग के मुताबिक, यह कदम पहले से लागू F, M और J वीजा के छात्रों और एक्सचेंज विजिटर्स पर लागू था, अब इसे H-1B और H-4 वीजा पर भी बढ़ाया गया है।

अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी वीजा सुविधा है, अधिकार नहीं। स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का उपयोग किया जाएगा ताकि ऐसे आवेदकों की पहचान की जा सके, जो राष्ट्रीय या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

इस नए निर्देश के चलते कई H-1B वीजा आवेदकों ने अपने भारत में साक्षात्कार कार्यक्रम में बदलाव किया है।

Comments are closed.