पाकिस्तानी ट्रेन हाईजैक का US कनेक्शन, बलूच विद्रोहियों को लेकर PAK ने किया बड़ा खुलासा

0 77

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पिछले महीने एक ट्रेन हाईजैक मामले की जांच में यह पता चला है कि इसमें अमेरिका निर्मित हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

बलूचिस्तान में गत 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को बलूच विद्रोहियों ने उस समय हाईजैक कर लिया था, जब यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। इसमें करीब 500 यात्री सवार थे। इनमें से कई यात्रियों को बंधक बना लिया गया था। दो दिन चले अभियान में सुरक्षा बलों ने कई हमलावरों को मार गिराया और बंधकों को मुक्त कराया था।

अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में छोड़े थे कई हथियार
एआरवाई न्यूज ने वॉशिंंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने जब 2021 में अफगानिस्तान को छोड़ा था, तब वहां काफी हथियारों को छोड़ दिया गया था।

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक स्थल से जो हथियार बरामद किए गए हैं, उनमें एक एम4ए1 कार्बाइन राइफल शामिल है, जो अमेरिकी हथियार निर्माता कोल्ट द्वारा निर्मित है। विस्तृत जांच के बाद अमेरिकी सेना और पेंटागन ने इस बात की पुष्टि की थी कि अफगान सुरक्षा बलों को 63 हथियारों की आपूर्ति की गई थी।

Leave A Reply