उटिंग हो रही है. आयोग के अनुसार, इस बार प्रदेश में 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने मताधिकार का प्रयोग किया.
राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदान खत्म होने पर अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए करीब 66 वोटिंग बताई गई थी. साल 2018 के निकाय चुनाव में कुल 69.79 मतदान हुआ था. इस बार मतदान में 4.38 की कमी दर्ज की गई है.
- उत्तराखंड में 100 स्थानीय निकायों के चुनाव एक तरह से इस पहाड़ी राज्य में मिनी विधानसभा चुनाव जैसे हैं.
- विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही कांग्रेस और बीजेपी की बीच चुनावी टक्कर है.
- दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. मिनी चुनावों की यह हार जीत प्रदेश की धामी सरकार के लिए कई मेसेज लेकर आएगी.
- उत्तराखंड में 11 नगर निगमों सहित स्थानीय नगर निकायों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ और 66 फीसदी वोट पड़े.
- उत्तराखंड में 100 शहरी स्थानीय निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें हैं.
- शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं, जिनमें से 72 उम्मीदवार मेयर पद के लिए, 445 नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और 4888 नगर पार्षद पद के लिए मैदान में हैं.
- लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इन चुनावों में भी भाजपा और कांग्रेस सीधी टक्कर में हैं.