अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरल तेल बेचने के लिए सहमत हो गया है। अमेरिका इस तेल को बाजार मूल्य के अनुसार खरीदेगा।
ट्रंप ने ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर कहा कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। तेल को स्टोरेज शिप के जरिए अमेरिका लाया जाएगा और भंडार में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बतौर राष्ट्रपति इस तेल पर उनका प्रत्यक्ष नियंत्रण रहेगा, लेकिन इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के हित में किया जाएगा।
अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला की तेल कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक करने वाला है। इस बैठक में एक्सॉन, शेवरॉन और कॉनोकोफिलिप्स के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक की तारीख और समय अभी तय नहीं हुआ है।
Comments are closed.