विजय माल्या ने ब्रिटेन में दिवालियापन रद्द करने की याचिका वापस की

3

भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या ने लंदन में होने वाली सुनवाई से पहले ब्रिटेन में अपने दिवालियापन आदेश को रद्द करने का आवेदन वापस ले लिया।

इस फैसले के बाद दिवाला मामलों के ट्रस्टी एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को अब 69 वर्षीय माल्या की बंद किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 1.05 अरब पाउंड के कर्ज की वसूली के लिए संपत्तियों की जांच और तलाश जारी रखने की अनुमति मिल गई है। माल्या की कानूनी टीम ने पिछले सप्ताह ही आवेदन वापस लेने का नोटिस दायर किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में तय सुनवाई रद्द कर दी।

ब्रिटेन की विधि कंपनी टीएलटी एलएलपी ने बताया कि अब ट्रस्टी बिना किसी रोक-टोक के माल्या की दिवालिया स्थिति के तहत आने वाली संपत्तियों की जांच और उन्हें जारी करने का काम जारी रख सकते हैं। विजय माल्या भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में वांछित है।

Comments are closed.