दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-myung का भारत दौरा: आज पीएम Narendra Modi से अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

3

प्रधानमंत्री Narendra Modi के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-myung रविवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।

यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसमें उनके साथ मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। सोमवार को राष्ट्रपति म्युंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान पोत निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

राष्ट्रपति म्युंग इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति Droupadi Murmu से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस यात्रा को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” बताया है।

विदेश मंत्री S Jaishankar ने भी राष्ट्रपति म्युंग से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत से द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रपति म्युंग और प्रथम महिला किम हीया क्यूंग का स्वागत किया।

Comments are closed.