रूस को चेतावनी, प्रतिबंधों में रियायत: ट्रंप का दोहरा दांव

2

रूस को चेतावनी, प्रतिबंधों में राहत: ट्रंप का विरोधाभासी कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन में शांति बहाल करने में बाधा डाली तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब शुक्रवार को ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में अहम बैठक होने वाली है।

लेकिन इस सख्त बयान के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटा दिए। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, 20 अगस्त तक बैठक से जुड़ी गतिविधियों के लिए छूट दी गई है और कई प्रतिबंधित रूसी अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति भी मिल गई है।

बैठक का उद्देश्य तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम की संभावना तलाशना है। हालांकि, इसमें यूक्रेन को शामिल न करना सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें डोनेट्स्क के बचे हुए 30% हिस्से से यूक्रेन की वापसी की शर्त रखी गई थी।

व्हाइट हाउस ने भी साफ किया है कि यह बैठक “राष्ट्रपति ट्रंप के लिए सुनने का अभ्यास” होगी, यानी तत्काल किसी समझौते की उम्मीद फिलहाल कमजोर है।

Comments are closed.