देशभर में शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं।
उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को बंद रखने या खुलने की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत कई राज्यों में विंटर वेकेशन बढ़ाई गई है।
उत्तर प्रदेश: किन जिलों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
बरेली में सभी बोर्ड (CBSE, ICSE सहित) के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
पीलीभीत में भी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
लखनऊ में स्कूल 8 जनवरी तक बंद रखे गए हैं, जबकि
शामली में 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
हालांकि राज्य के कई जिलों में कक्षा 9 से ऊपर की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और प्री-बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं।
दिल्ली-एनसीआर: 15 जनवरी तक राहत
दिल्ली में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।
हरियाणा में भी 1 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित है।
एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखे गए हैं, जबकि 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
बिहार, राजस्थान, झारखंड और त्रिपुरा का हाल
बिहार में ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद हैं और कुछ जगहों पर स्कूल टाइमिंग बदली गई है।
राजस्थान के जयपुर में स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
झारखंड में कक्षा 12 तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश है।
त्रिपुरा में स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Comments are closed.