जज साहब मुझे बचा लो… अमेरिका की कोर्ट में जब गिड़गिड़ाने लगा मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा

0 70

मुंबई में हुए 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत में अपने प्रत्यर्पण से बचने के लिए हर पैंतरा आजमाता दिख रहा है.

उसने अपने प्रत्यर्पण को रोकने को लेकर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है. इस याचिका में उसने मांग की है कि उसके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए. वो अमेरिकी कोर्ट में भारत न भेजे जाने को लेकर गिड़गिड़ाता भी नजर आया. उसने कोर्ट को यहां तक कह दिया कि अगर उसे भारत भेजा जाता है को उसे वहां टॉर्चर किया जाएगा. राणा ने अपनी याचिका में कई बेतुके तर्क भी दिए हैं, उसने कहा है कि वह पाकिस्तानी मूल का मुसलमान है, ऐसे में उसे अगर भारत के हवाले किया गया तो उसके साथ वहां प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही उसने अपनी बीमारी को भी एक ढाल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की है. उसने कोर्ट को बताया है कि उसकी सेहत अब ठीक नहीं है और वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है. उसे ये भी नहीं पता कि वह और कितने दिनों तक जिंदा है.

राणा ने दिया अपनी सुरक्षा का हवाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की कोर्ट में तहव्वुर राणा ने जो याचिका दाखिल की है उसमें उसने कहा है कि अगर उसे भारत भेजा जाता है तो वहां उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है. उसने कोर्ट में ये भी कहा कि राष्ट्रीय, धार्मिक और संस्कृतिक आधार पर भी उसे निशाना बनाया जा सकता है.

राणा ने दिया अपनी सुरक्षा का हवाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की कोर्ट में तहव्वुर राणा ने जो याचिका दाखिल की है उसमें उसने कहा है कि अगर उसे भारत भेजा जाता है तो वहां उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है. उसने कोर्ट में ये भी कहा कि राष्ट्रीय, धार्मिक और संस्कृतिक आधार पर भी उसे निशाना बनाया जा सकता है.

मुंबई हमलों में तहव्वुर राणा की भूमिका
तहव्वुर राणा पर 17 साल पहले मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड डेविड हेडली की मदद करने का आरोप है. हेडली ने राणा की ही मदद से खुद अमेरिका से पांच बार भारत आकर उन जगहों की रेकी की थी, जिन जगहों पर मुंबई में हमले हुए थे. उसने हमले की साजिश रचने वाले आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा का पूरा साथ दिया था. उस पर डेविड हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रचने, युद्ध छेड़ने, हत्या करने, धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए जाली दस्तावेज़ का इस्तेमाल करने और आतंकी हमले को अंजाम देने का आरोप लगा है.

Leave A Reply