अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी। ईरान के पास अमेरिकी सैन्य ताकत तैनात किए जाने के बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब भी कूटनीतिक समाधान की कोशिश कर रहा है।
फ्लोरिडा में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,
“हमारे पास सबसे बड़े और शक्तिशाली जहाज हैं, जो ईरान के बेहद करीब हैं। अगर डील नहीं होती, तो हमें यह देखना होगा कि कहां कमी रह गई।”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की नौसैनिक शक्ति पूरी तरह तैयार है, लेकिन समझौते की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।
“मुझे उम्मीद है कि डील हो जाएगी, लेकिन अगर नहीं हुई तो आगे क्या करना है, यह तय करेंगे,” ट्रंप ने जोड़ा।
ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने पहले चेतावनी दी थी कि अमेरिका द्वारा किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ेगा। खामेनेई ने लिखा,
“अगर अमेरिकी युद्ध शुरू करते हैं, तो इसका पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा।”
इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है, लेकिन दोनों तरफ से कूटनीति की राह अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है।
Comments are closed.