Women Reservation Bill: गांधी परिवार को दलित महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं: स्मृति इरानी

0 75

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में सोनिया गांधी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया है।

इरानी ने कहा, गांधी परिवार केवल अपने परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाने में रुचि रखता है। उन्हें गरीब, आदिवासी या दलित महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इससे पहले सोनिया ने कहा था कि महिला आरक्षण विधेयक हमारा है। कांग्रेस ने सोमवार को कहा था कि वह इस कदम का स्वागत करती है क्योंकि पार्टी इसकी मांग उठाती रही है। जब विधेयक पर चर्चा चल रही थी तब सदन छोड़ने के लिए इरानी ने राहुल गांधी और महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने का समर्थन नहीं करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोनिया आज अनुपस्थित थीं। जब विधेयक पर चर्चा चल रही थी तो उनका बेटा (राहुल गांधी) भी चला गया।

यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब लोस अध्यक्ष ने पूछा कि विधेयक पेश किया गया तो इसका समर्थन किसने किया? तो भाजपा और एनडीए ने समर्थन किया पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इरानी ने पूछा कि यह पाखंड क्यों है? भले ही आप मुझे जवाब न दें, लेकिन आप जनता के प्रति जवाबदेह हैं। महिला आरक्षण बिल से रखी गई नए

स्मृति इरानी ने कहा, महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से एक नए भारत की नींव रखी गई है। उन्होंने वर्षों के संघर्ष का समाधान खोजने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

समाचार एजेंसी प्रेट्र से बात करते हुए इरानी ने कहा, इससे नेतृत्व के दृष्टिकोण से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। गणेश चतुर्थी के दौरान माना जाता है कि लिया गया कोई भी संकल्प अंजाम तक पहुंचेगा और आज प्रधानमंत्री मोदी ने नारीशक्ति वंदन बिल देश को समर्पित किया है।

Leave A Reply