लुधियाना में NRI महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला
अमेरिका में रहने वाली 71 वर्षीय एनआरआई रूपिंदर कौर पंधेर को शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट सुखजीत सिंह उर्फ सोनू ने बेसबैट से हमला कर महिला की जान ली और शव को जलते कोयलों पर रखकर हड्डियों में तब्दील करने के बाद नाले में फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या 12 जुलाई को डेहलों के किला रायपुर इलाके में हुई। सुखजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ब्रिटेन में रह रहे चरणजीत सिंह पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।
डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि रूपिंदर और चरणजीत के बीच शादी की बात चल रही थी। लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव डाला तो चरणजीत ने इनकार कर दिया। इस पर उसने चरणजीत और सुखजीत के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। इसके बाद चरणजीत ने सुखजीत को हत्या के लिए उकसाया और 50 लाख रुपये व विदेश में सेटल कराने का लालच दिया।
Comments are closed.