चुनावी मोर्चे पर बीजेपी की तैयारी, पटना में जुटेंगे 10,000 साधु-संत

2

बिहार चुनाव: अमित शाह मैदान में, कार्यकर्ताओं और साधु-संतों से सीधा संवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात पटना पहुंचे और आज से बीजेपी की चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गए हैं। शाह रोहतास के डेहरी और बेगूसराय में दो महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होकर सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेंगे।

बीजेपी ने बिहार को पांच क्षेत्रों में बांटकर रणनीति बनाई है। शाह की डेहरी बैठक में रोहतास, कैमूर, गया, बक्सर, आरा, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद के नेता मौजूद रहेंगे, जबकि बेगूसराय बैठक में पटना, नालंदा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और खगड़िया के पदाधिकारी शामिल होंगे।

चुनाव अभियान को धार देने के लिए शाह 18 से 25 सितंबर तक चलने वाले घर-घर संपर्क अभियान की कमान भी संभालेंगे। पटना में वह 8,000 से 10,000 साधु-संतों के महासम्मेलन में भाग लेकर धार्मिक-सामाजिक समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

महागठबंधन के सक्रिय प्रचार के बीच अमित शाह की एंट्री से बिहार का चुनावी मुकाबला और तेज़ हो गया है।

Comments are closed.