वक्फ कानून का विरोध: मुर्शिदाबाद में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर, कई पुलिस जवान घायल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के विरोध में फिर से हिंसा भड़क उठी है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किए, वाहनों में आग लगाई.
इस हिंसा में पुलिस के कई जवानों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है. इससे पहले 8 अप्रैल को भी यहां हिंसा भड़की थी. इधर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हिंसा को लेकर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा नेता ने कहा जो कुछ हो रहा है वो न केवल खतरनाक बल्कि शर्मनाक और अस्वीकार्य भी है. ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
शमसेरगंज थाना क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात
मिली जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने शमसेरगंज थाना इलाके के पुरना डाकबगला घोषपाड़ा एनएच रोड पर स्थित दर्जनों दुकानों को लूटा. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. कुछ लोगों ने बताया कि हिन्दूओं के घर को टारगेट कर जमकर पथराव किया गया.
सरकारी बस में लगाई आग, बम भी फेंके
म्बुलेंस, बाइक, पुलिस की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा. सुती के साजुर चौराहे पर एक सरकारी बस में आग लगा दी. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों ने बम भी फेंके. साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया गया. इस हिंसा में पुलिस के कई अधिकारी और जवान घायल हो गए.
पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे, कई ट्रेन प्रभावित
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. हजारों की संख्या मे लोगों ने जमकर हंगामा किया. बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.