दिल्ली से राजस्थान तक इस हफ्ते चलने वाली है लू की लहर, जानें क्या बता रहा मौसम विभागदिल्ली से राजस्थान तक इस हफ्ते चलने वाली है लू की लहर, जानें क्या बता रहा मौसम विभाग

0 48

दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है. सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है.

हालांकि पिछले कुछ दिनों से शाम में चली हवाओं ने लोगों को हल्की राहत जरूर दी थी. लेकिन रविवार की रात पिछले तीन सालों की सबसे गर्म रात रही. लोगों के घरों के फैन और कूलर पूरा दम लगाकर घूम रहे हैं, क्योंकि गर्मी का टॉर्चर अब बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के अस से कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जानिए आज के दिन कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली में रविवार को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है. पिछली बार शहर में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

दिल्ली में 3 साल में सबसे गर्म अप्रैल की रात
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. यह पिछले 3 सालों में अप्रैल की सबसे गर्म रात थी. इससे पहले 2022 में 14 अप्रैल को सफदरजंग में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अगले दो दिनों में दिन का तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद इसमें अभी और बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

IMD ने 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

23 से 25 अप्रैल तक 41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

21 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 22 से 24 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि 25 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाने की संभावना है.

Leave A Reply