दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

12

भारत आज एक नया कीर्तिमान स्‍थापित करने जा रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को सपर्पित करेंगे. इसके बाद चिनाब ब्रिज बनाने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

चिनाब पर बने इस ब्रिज पर पीएम मोदी एक खास ट्रेन से यात्रा भी करेंगे. पीएम मोदी आज इस ब्रिज पर दौड़ने वालीं दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी. चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से भी ज्यादा है. यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेल सकता है.

PM मोदी का शेड्यूल
10.00 AM: जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर वायुसेना स्टेशन पर पहुंचेंगे.
11.00 AM: चिनाब नदी पर बने पुल के लिए प्रस्थान और इसका उद्घाटन.
11.30 AM: चिनाब पुल से केबल स्टे ब्रिज तक ट्रेन यात्रा.
11.45 AM: परियोजना में शामिल सेवानिवृत्त व्यक्तियों सहित इंजीनियरों के साथ बातचीत.
12.00 PM: कटरा स्टेडियम में पहुंचेंगे.
12.30 AM: रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.