एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी कटौती, कई रूट्स पर सेवाएं प्रभावित
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह बोइंग 787 और 777 विमानों से संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी कटौती करने जा रही है। यह बदलाव 21 जून से प्रभावी होगा और प्रारंभिक रूप से 15 जुलाई तक लागू रहेगा।
एयरलाइन ने बताया कि यह फैसला दो प्रमुख कारणों से लिया गया है— पहला, चुनिंदा विमानों पर स्वैच्छिक रूप से प्री-फ्लाइट सुरक्षा जांच को उन्नत करना और दूसरा, मध्य-पूर्व क्षेत्र में वायुक्षेत्र के आंशिक बंद होने के कारण उड़ानों की अवधि में वृद्धि होना। इन कारणों से परिचालन शेड्यूल प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम जरूरी हो गया।
✈️ इन रूट्स पर होगा असर:
🔸 अस्थायी रूप से निलंबित उड़ानें:
दिल्ली-नैरोबी (AI961/962) – सप्ताह में 4 उड़ानें, 30 जून तक निलंबित
अमृतसर-लंदन (गैटविक) (AI169/170) – सप्ताह में 3 उड़ानें, 15 जुलाई तक निलंबित
गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (AI145/146) – सप्ताह में 3 उड़ानें, 15 जुलाई तक निलंबित
🔸 उड़ानों की संख्या में कटौती:
उत्तरी अमेरिका:
दिल्ली-टोरंटो: 13 → 7
दिल्ली-वैंकूवर: 7 → 5
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10 → 7
दिल्ली-शिकागो: 7 → 3
दिल्ली-वॉशिंगटन (डलस): 5 → 3
यूरोप:
दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): 24 → 22
बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो): 7 → 6
अमृतसर/दिल्ली-बर्मिंघम: 3 → 2 (प्रत्येक)
दिल्ली-पेरिस: 14 → 12
दिल्ली-मिलान: 7 → 4
दिल्ली-कोपेनहेगन: 5 → 3
दिल्ली-वियना: 4 → 3
दिल्ली-एम्सटर्डम: 7 → 5
ऑस्ट्रेलिया:
दिल्ली-मेलबर्न: 7 → 5
दिल्ली-सिडनी: 7 → 5
पूर्वी एशिया:
दिल्ली-टोक्यो (हेनेडा): 7 → 6
दिल्ली-सियोल (इंचियोन):
21 जून–5 जुलाई: 5 → 3
6 जुलाई–15 जुलाई: 4 उड़ानें
यात्रियों को मिलेंगे ये विकल्प
एयर इंडिया ने कहा है कि इस निर्णय से प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें, नि:शुल्क पुनर्निर्धारण या पूरी धनवापसी के विकल्प दिए जा रहे हैं। यात्रियों को अपडेटेड शेड्यूल के बारे में वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉल सेंटर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह जल्द से जल्द अपनी नियमित सेवाएं बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments are closed.