चीन ने अमेरिका संग टैरिफ युद्धविराम 90 दिनों के लिए बढ़ाया

2

अमेरिका-चीन ने टैरिफ युद्धविराम 90 दिनों के लिए बढ़ाया

अमेरिका और चीन ने सोमवार को टैरिफ युद्धविराम को 90 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमति जताई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि उन्होंने इसके लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जबकि समझौते की बाकी शर्तें पहले जैसी रहेंगी।

यह कदम अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं को वर्षांत की छुट्टियों से पहले स्टॉक बढ़ाने में मदद करेगा। आदेश पर हस्ताक्षर पिछली समय सीमा खत्म होने से कुछ घंटे पहले किए गए, जो मंगलवार रात 12:01 बजे समाप्त होनी थी।

अगर यह न बढ़ता, तो अमेरिका चीनी आयात पर 30% के उच्च शुल्क को और बढ़ा सकता था। चीन ने भी अतिरिक्त टैरिफ और अमेरिकी कंपनियों पर प्रस्तावित व्यापार व निवेश प्रतिबंधों को 90 दिनों के लिए टाल दिया है।

Comments are closed.