मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट जारी, पुलिस ने बताए किन रास्तों से करें परहेज

7

मुंबई में आफत की बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में शनिवार सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट और ठाणे के लिए 16-17 अगस्त तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें। मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर के कई इलाकों में दृश्यता कम है और सड़कें जलमग्न हैं। आपात स्थिति में 100/112/103 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

अन्य जिलों में हालात

  • छत्रपति संभाजीनगर: लगातार बारिश से गांवों में बाढ़ का खतरा।
  • बीड: ज़िला अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, एक मरीज घायल।
  • वाशिम: भारी बारिश से रिसोड व मालेगांव तालुका प्रभावित। कई सड़कें बंद, पचम्बा गांव के पास नवनिर्मित पुल बह गया।
  • बारिश ने सोयाबीन और हल्दी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

Comments are closed.