पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
इंडस्ट्री को गहरा सदमा
अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले जसविंदर भल्ला अब सबको रुला गए। उनकी फिल्मों, खासकर कैरी ऑन जट्टा जैसी सुपरहिट्स में उनका अंदाज़ लोगों को हमेशा याद रहेगा। उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
शनिवार को अंतिम संस्कार
भल्ला का अंतिम संस्कार शनिवार, 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के पास बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा।
जसविंदर भल्ला ने अपने अभिनय से पंजाबी सिनेमा को नई पहचान दिलाई और दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
Comments are closed.