ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक, कंपनियों ने सेवाएं बंद कीं

4

ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक, कंपनियों ने सेवाएं बंद कीं; नए कानून की अधिसूचना जल्द

संसद से पारित ऑनलाइन मनी गेमिंग प्रतिबंध विधेयक पर अधिसूचना शनिवार को जारी हो सकती है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून लागू होगा।

कंपनियों ने की कार्रवाई
कानून लागू होने से पहले ही प्रमुख गेमिंग कंपनियां मनी गेमिंग सेवाएं बंद करने लगी हैं। 25 करोड़ यूजर्स वाली विन्जो ने 22 अगस्त से सेवाएं रोक दी हैं। ड्रीम-11 और रमी सर्किल भी प्रभावित गेम्स हटाने में जुटी हैं।

नए गेम्स पर फोकस
नए नियमों के तहत प्लेटफॉर्म अब ई-स्पोर्ट्स, सोशल गेम्स और पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा देंगे।

कानूनी मान्यता मिलने और वित्तीय पोषण से ई स्पो‌र्ट्स और सोशल गेमिंग को संस्थागत बढ़ावा तो मिलेगा, लेकिन विधेयक में टैक्स चोरी, अर्थव्यवस्था को नुकसान व करोड़ों युवाओं का भविष्य तबाह होने की जो चिंता जताई गई , उसे रोकने और खत्म करने के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। बिजनेस मॉडल को बदलकर सोशल गेमिंग के जरिए मनी गेमिंग एप अपना कारोबार जारी रख सकते हैं। सट्टेबाजी और स्किल गेम के फर्क को खत्म करने के आधार पर इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी मिल सकती है। विराग गुप्ता , साइबर कानून विशेषज्ञ।

कंपनियों में उत्साह
नियमों के तहत काम कर रहीं ई-स्पोर्ट्स व सोशल गेमिंग कंपनियों का कहना है कि पारदर्शी कानून से उद्योग को संतुलित और सुरक्षित विकास मिलेगा।

भारत का बड़ा बाजार
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा गेमिंग बाजार है। इसका आकार करीब 10 बिलियन डॉलर है, जबकि अमेरिका (140 बिलियन डॉलर) और चीन (137 बिलियन डॉलर) सबसे आगे हैं।

Comments are closed.