अरविंद केजरीवाल बाढ़ प्रभावित पंजाब में, राहत और मदद का किया निरीक्षण

2

अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का किया दौरा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, राहत सामग्री वितरित की और लोगों की पीड़ा देखी। केजरीवाल ने कहा, “पंजाब के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हम सब मिलकर जल्द इस आपदा से उबरेंगे।”

1988 के बाद यह पंजाब की सबसे भीषण बाढ़ है। भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों में उफान आया है, जिससे 40 से अधिक लोग मारे गए और 3.5 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। शुरुआत में 12 ज़िले प्रभावित थे, अब सभी 23 ज़िलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। राहत कार्यों में राज्य सरकार, अधिकारी और वॉलंटियर्स दिन-रात जुटे हैं।

Comments are closed.