आज रात का चंद्रग्रहण: 5 घंटे 27 मिनट तक दिखेंगे 5 अद्भुत नजारे
आज यानी 7 सितंबर की रविवार रात आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। करीब 5 घंटे 27 मिनट तक चलने वाले इस चंद्रग्रहण में चांद का रंग बदलकर भूरा, नारंगी और गहरा लाल होगा।
खास बातें:
- रंग-बदलता चांद – चांद पहले भूरा, फिर नारंगी और अंत में गहरे लाल रंग में दिखेगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।
- लंबा ग्रहण काल – रात 9:58 बजे से 2:25 बजे तक चंद्रग्रहण का दृश्य साफ नजर आएगा।
- श्राद्ध पर असर नहीं – ज्योतिषियों के अनुसार, सूतक का प्रभाव पितृपक्ष के कर्मकांडों पर नहीं पड़ेगा।
- खगाग्र चंद्रग्रहण – पृथ्वी की गहरी छाया पूरे चांद को ढक लेगी, जिससे उसका रंग लगातार बदलता जाएगा।
- सूर्योदय-सूर्यास्त जैसा नजारा – वातावरण से छनकर आती रोशनी चांद को लाल-नारंगी रंग में रंग देगी।
Comments are closed.