उत्तर भारत में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, कई राज्यों में अलर्ट।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन ने हालात बिगाड़ दिए हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में जनजीवन प्रभावित है।
हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में भूस्खलन से पहाड़ी का 200 मीटर हिस्सा बह गया। चोक्कर गांव में पांच घर खतरे में आए। मौसम विभाग ने छह दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से मकान दबे और कई घरों में पानी घुसा। चमोली में भूस्खलन से सड़क धंस गई और मकानों में दरारें पड़ीं।
राजस्थान: जयपुर में मकान ढहने से एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत।
दिल्ली: यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर, जो खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों के लोगों को टेंट में शिफ्ट किया गया।
गुजरात: अगले सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 7 सितंबर को अत्यधिक बारिश की चेतावनी।
जम्मू-कश्मीर: बारिश से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पांचवें दिन भी बंद, मरम्मत का काम जारी।
Comments are closed.