चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी के पास रविवार तड़के पुलिस और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया और एक एसएलआर बरामद हुई है। मारे गए नक्सली की पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में हुई है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
चाईबासा एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Comments are closed.